प्रेस नोट

पन्ना टाईगर रिजर्व के इंटलीजेंस सेल एवं रोकथाम रणनीति में एक और सफलता-02 बहेलिया मय 78 नग हथगोले व अन्य शिकारी सामग्री के साथ गिरफ्तार




दिनांक 27.1.2013 को पन्ना टाईगर रिजर्व के रेपिड रिस्पांस यूनिट (उडनदस्ता) दल को प्राप्त सूचना के आधार पर पन्ना टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र चन्द्रनगर बीट सेजा, कक्ष क्रमांक 553 में की गई सर्च के दौरान मौके पर 02 बहेलिया शिकारियों की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के नाम जगबीर वल्द झन्कार सिंह जाति बहेलिया, उम्र 22 वर्ष एवं अंजना वल्द पलटू जाति बहेलिया उम्र 20 वर्ष हैं। यह दोनों थाना बमीटा के ग्राम बेड़री के निवासी हैं। मौके पर की गई जप्ती में जंगली सुअर के बाल 06 गुच्छा, जंगली सुअर का मांस चमड़ा सहित लगभग 200 ग्राम वजन, देशी जीवित वम (हथगोले) 78 नग, हथगोले बनाने का रसायन व अन्य वस्तु, जंगली जानवर का खून, जंगली जानवरों का शिकार करने का चाप छोटा एक नग, मछली पकड़ने का नायलोन का जाल 06 नग, लोहे का चाकू, गुलेल एवं पक्षी फसाने का लकड़ी का पिंजरा 02 नग जप्त हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 545/01 दिनांक 27.01.2013 से दर्ज किया जा कर छतरपुर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
दिसम्बर 2012 से रेड अलर्ट घोषित किये जाने के बाद से इस प्रकरण को मिला कर कुल 05 प्रकरण पन्ना टाईगर रिजर्व असूचना प्रकोष्ट के तत्वावधान में पकड़े गये हैं।
 

 

’’ जय हिन्द, जय भारत ’’

दिनांक - 28.01.2013

 

Field Director
Panna Tiger Reserve
Panna - 488001
Madhya Pradesh
Ph - 07732-252135 (off), 252120 (Fax)
               
email:  fdptr82@gmail.com

Home| The Park | Biodiversity | The Management | Research |
| Tourism | Interpretive Facilities | Kids Corner | Souvenirs| News in Flash |