टी-2 का रेडियो कालर बदलने का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न



दिनांक 10.3.2013 को टी-2, जिसका रेडियो कालर 09.11.2012 से खराब था, पन्ना परिक्षेत्र में सफलतापूर्वक बेहोश करते हुए रेडियो कालर पहनाया गया। सभी कार्यों की व्यस्तताओं के बावजूद, ठण्ड का मौसम समाप्ति की कगार पर है, इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकाल से पहले टी-2 के खराब रेडियो कालर को बदलना आवश्यक था। इसलिए सभी व्यस्तताओं के बावजूद इस हेतु सहायक संचालक पन्ना श्री एम.पी. ताम्रकार को अभियान चलनाने हेतु निर्देश दिये गये। जिसके आधार पर दिनांक 10.3.2013 को पन्ना परिक्षेत्र में टी-2 का लोकेशन मिल गया। डा. संजीव गुप्ता, वन्य प्राणी चिकित्सक के द्वारा सायं 3.55 पर पहली बेहोशी की दवा डार्ट के माध्यम से दी गयी। रेडियो कालर बदलने की समस्त कार्यवाही सायं 5.33 तक जारी रही। इस पूरे 1.38 घंटे में टी-2 को सफलतापूर्व बेहोश करते हुए रेडियो कालर बदलने की कार्यवाही सम्पन्न की गई। इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण बिन्दु यह है कि महाशिवरात्रि का दिन होने के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री, सांस्कृति न्याय, सुश्री शैलजा, जिनका प्रवास पन्ना पार्क में अचानक हुआ, उनके द्वारा पूरे बेहोशी के कार्यक्रम में मौके पर रह कर अवलोकन किया गया। माननीय मंत्री जी ने पूरी पन्ना टीम को क्षेत्र संचालक श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति एवं डा0 संजीव गुप्ता, वन्य प्राणी चिकित्सक को अपनी विशेष शुभकामनायें एवं बधाई दी है। यह कार्यक्रम निश्चित योजना के मुताविक सुनियोजित ढंग से आयोजन हुआ जिसमें रेडियो कालर पहनाने का कार्य भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के श्री मृगंका शेखर सरकार, श्री एम. नवीन, श्री सुनील कुमार भरद्वाज, शोधसहायक के द्वारा किया गया। बेहोश करने का पूरा तकनीकी नेतृत्व डा0 संजीव गुप्ता के द्वारा किया गया। मौके की कार्यवाही का नेतृत्व श्री एम.पी. ताम्रकार सहायक संचालक पन्ना के द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

 
 

’’ जय हिन्द, जय भारत ’’

दिनांक - 11.03..2013

 

Field Director
Panna Tiger Reserve
Panna - 488001
Madhya Pradesh
Ph - 07732-252135 (off), 252120 (Fax)
               
email:  fdptr82@gmail.com

Home| The Park | Biodiversity | The Management | Research |
| Tourism | Interpretive Facilities | Kids Corner | Souvenirs| News in Flash |