पन्ना टाईगर रिजर्व की हथनी रूपकली ने नर बच्चे को जन्म दिया 

रंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व एवं बसन्त ऋतु की बेला में पन्ना टाईगर रिजर्व की हथिनी रूप कली ने नर बच्चे को जन्म दिया है। नर हाथी का जन्म दिनांक 28 एवं 29.3.2013 की मध्य रात्रि में सामान्य तरीके से हुआ। माता एवं शावक दोनों स्वस्थ्य हैं। होली एवं बसन्त ऋतु में जन्मे इस नर हाथी का नाम प्रहलाद या पलाश रखा जायेगा। इन दोनों नामों में से जिस नाम को ज्यादा समर्थन मिलेगा वही नाम इस हाथी को अन्तिम रूप से दिया जायेगा। इस हेतु आप लोग इस कार्यालय के दूरभाष क्रमांक +919713976985 अथवा ई-मेल आई.डी. fdptr82@gmail.com पर अपना समर्थन किसी एक नाम के पक्ष में कर सकते हैं। इस हाथी का नाम 16.4.2013 को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

जय हिन्द, जय भारत,

दिनांक 30.03.2013


 

Field Director
Panna Tiger Reserve
Panna - 488001
Madhya Pradesh
Ph - 07732-252135 (off), 252120 (Fax)
               
email:  fdptr82@gmail.com

Home| The Park | Biodiversity | The Management | Research |
| Tourism | Interpretive Facilities | Kids Corner | Souvenirs| News in Flash |