Vulture

 

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2024



सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में एक साथ गिद्ध गणना करने के उद्देश्य से दिनांक 20.04.2024 से 22.04.2024 तक समस्त संरक्षित क्षेत्र एवं अन्य वन क्षेत्रों में एक साथ गिद्धों की गणना की जावेगी। पन्ना टाइगर रिजर्व में भी गिद्ध गणना का कार्य दिनांक 20.04.2024 से 22.04.2024 तक प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के साथ ही सूर्योदय से प्रातः 08:00 बजे तक सम्पन्न किया जावेगा। अतः गैर शासकीय संस्था अथवा व्यक्तियों के द्वारा जो गिद्धों के सम्बन्ध में ज्ञान एवं रूचि रखते हो तथा दिनांक 20.04.2024 से 22.04.2024 तक गणना कार्य में भाग लेने के इच्छुक हो तो वे कार्यालय क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व में दिनांक 16.04.2024 को दोपहर 12:00 बजे सम्पर्क कर सकते है, साथ ही अपना आवेदन विवरण सहित भी दे सकते है। गिद्ध गणना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इस कार्यालय द्वारा कोई मानदेय देय नहीं होगा, प्रतिभागी को समस्त व्यय स्वयं वहन करना होगा। 

जय हिन्द, 

दिनांक 01.04.2024

 

      We Love Our Panna Tigers and Panna People

Home| The Park | Biodiversity | The Management | Research |
|
Tourism | Interpretive Facilities | Kids Corner | Souvenirs| News in Flash |