|
पन्ना टाईगर रिजर्व
- गिद्ध गणना वर्ष 2013
पन्ना
टाईगर रिजर्व में वर्ष 2010 से गिद्ध़ों की गणना जनवरी माह में प्रति वर्ष
की जा रही है। वर्ष 2011 से यह कार्यक्रम पी.पी.पी. पद्धति से किया जा रहा
है, जहां पर पूरे भारत से पक्षी ज्ञान रखने वाले प्रतिभागी भाग लेते हैं।
इस वर्ष पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता सुधार लाने के उद्देश्य से गिद्ध गणना
को 02 चरणों में किया गया। प्रथम एवं दिूसरे चरण में भाग लेने वाले
प्रतिभागी पक्षी ज्ञान की बेहतर जानकारी रखने वाले हैं जबकि दूसरे चरण में
भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से कुछ प्रतिभागी नया ज्ञान
सीखने
वाले भी हैं। इस प्रकार इस वर्ष कुल प्राप्त 112 आवेदनों
में से 94 आवेदकों का चयन किया गया, जिसमें 07 राज्यों (आन्ध्र प्रदेश,
कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली) से 46
प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पार्क से सम्बन्धित 16 गाइडों को
मिलाकर मौके पर कुल 62 प्रतिभागियों द्वारा कार्य किया गया। यह कार्य 16 से
21 जनवरी 2013 के बीच में की गई, जिसका परिणाम मय विगत वर्षों के आंकड़ों का
तुलनात्मक पत्रक निम्नानुसार हैः-
S.No. |
Name of the Vulture Species |
Vulture Numbers |
Maximum |
Minimum |
Mean |
2011 |
2012 |
2013 |
2011 |
2012 |
2013 |
2011 |
2012 |
2013 |
|
Residential |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
1 |
Long billed |
966 |
630 |
726 |
584 |
369 |
226 |
775 |
502 |
476 |
2 |
White backed |
127 |
235 |
146 |
70 |
148 |
25 |
99 |
213 |
86 |
3 |
Egyptian |
90 |
161 |
76 |
60 |
112 |
28 |
75 |
143 |
52 |
4 |
Red headed |
57 |
127 |
67 |
45 |
78 |
23 |
51 |
107 |
45 |
|
Total |
1240 |
1153 |
1015 |
759 |
707 |
302 |
1000 |
965 |
659 |
|
Migratory |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
5 |
Eurasian Griffon |
44 |
379 |
64 |
29 |
186 |
18 |
37 |
309 |
41 |
6 |
Himalayan Griffon |
50 |
162 |
184 |
21 |
84 |
45 |
36 |
138 |
115 |
7 |
Cinerous |
6 |
1 |
06 |
5 |
1 |
01 |
6 |
1 |
04 |
|
Total |
100 |
542 |
254 |
55 |
271 |
64 |
79 |
448 |
160 |
|
Unidentified |
0 |
102 |
78 |
0 |
91 |
17 |
0 |
97 |
48 |
|
Grand Total |
1340 |
1797 |
1347 |
814 |
1069 |
383 |
1079 |
1510 |
867 |
विगत 03 वर्षों के
आंकड़ों से यह प्रतीत होता है कि इस वर्ष गिद्ध गणना के समय एवं उससे पहले
तापमान में आयी वृद्धि से प्रवासी पक्षियों की संखा में काफी कमी देखी गई।
गणना के दरम्यान पार्क में कुल 102 स्थानीय गिद्धों के जीवित घोसले देखे गये
हैं। अप्रैल-मई 2013 में दोबारा इन घोसलों का मौके पर निरीक्षण किया जावेगा
जिससे पन्ना टाईगर रिजर्व में गिद्धों की प्रजनन सफलता को आंका जा सके।
इस कार्यक्रम का औपचारिक समापन सत्र दिनांक 21.1.2013 को शाम 5.00 बजे से
6.30 बजे की अवधि में हिनौता में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री
एस.के. मण्डल, मुख्य वन संरक्षक छतरपुर एवं मुख्य अतिथि श्री पंकज
श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज सागर थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ
में क्षेत्र संचालक के द्वारा गिद्ध गणना 2013 से सम्बन्धित रिपोर्ट
प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के द्वारा गिद्ध गणना के
कार्यक्रम को सराहते हुए यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने बावत आग्रह किया।
कार्यक्रम के तहत ज्ञापिका के विमोचन के उपरांत ज्ञापिका एवं प्रमाण पत्र
प्रतिभागियों को दिये गये। कार्यक्रम में श्री अनिल महेश्वरी, पुलिस
अधीक्षक पन्ना श्री सी.ई.किण्डो, महा प्रबन्धक, एन.एम.डी.सी.मझगवां, श्री
लोकेन्द्र सिंह, भूतपूर्व विधायक एवं सांसद, श्री हनुमत सिंह, सदस्य राज्य
वन्यप्राणी सलाहकार बोर्ड उपस्थित थे। इस पूरे गिद्ध गणना कार्यक्रम का
मार्गदर्शन क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व के द्वारा सम्पन्न हुआ है
जिसमें उप संचालक एवं सहायक संचालकों का मौके पर योगदान उत्कृष्ठ रहा।
’’ जय हिन्द, जय भारत ’’
दिनांक - 22.01..2013
|
|